GAJPALLA WATERFALL ACCIDENT : Raipur youth drowns in deep water at Gajpalla Waterfall
गरियाबंद/रायपुर। रविवार को दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गरियाबंद पहुंचे रायपुर के 19 वर्षीय युवक की गजपल्ला वॉटरफॉल में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
DHAMTARI PRAYER MEETING : 40 लोगों की सभा पर बवाल, हिंदू जागरण मंच पहुंचा …
जानकारी के मुताबिक, रायपुर के अशोक नगर निवासी आदित्य चौधरी अपने पांच दोस्तों के साथ गजपल्ला वॉटरफॉल घूमने पहुंचा था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। करीब 3 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवक का शव पानी से बाहर निकाला गया।
RAIPUR POLICE ASSAULT : पुलिसकर्मी से मारपीट, बाइक भी तोड़ी!
हादसे के बाद एक बार फिर जिले के वॉटरफॉल और पिकनिक स्पॉट्स पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय स्तर पर सुरक्षा गार्ड, चेतावनी बोर्ड और बैरिकेडिंग जैसी व्यवस्थाओं की जरूरत पर सवाल उठ रहे हैं।
