RAIPUR POLICE ASSAULT : पुलिसकर्मी से मारपीट, बाइक भी तोड़ी!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR POLICE ASSAULT : Policeman beaten up, bike also damaged!

रायपुर। राजधानी में ट्रैफिक जाम के बीच पुलिसकर्मी से गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने विवाद के बाद पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया और उसकी सरकारी मोटरसाइकिल में भी तोड़फोड़ की।

SAI BIG STATEMENT : भूपेश बघेल के प्रभार बदलने पर CM साय का बड़ा दावा

पुलिस के मुताबिक, डीसीपी क्राइम/साइबर कार्यालय में पदस्थ स्टेनो शासकीय काम से पुराना पीएचक्यू लौट रहे थे। रास्ते में ट्रैफिक जाम के दौरान वह ड्यूटी पर तैनात सहायक उप निरीक्षक से बातचीत कर रहे थे।

इसी दौरान सामने खड़ी पल्सर बाइक पर सवार दो युवकों से विवाद हो गया। शिकायत के अनुसार, युवकों ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर पुलिसकर्मी के साथ मारपीट शुरू कर दी।

HIGH COURT : आदिवासी के नाम जमीन, लेकिन कब्जा किसी और का तो होगी जांच – हाईकोर्ट

मारपीट में पुलिसकर्मी की पीठ, कंधे और गाल में चोट लगने की बात कही गई है। आरोप है कि युवकों ने सरकारी बाइक में भी तोड़फोड़ की, जिससे हेडलाइट समेत अन्य हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए।

पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related