SAI BIG STATEMENT : भूपेश बघेल के प्रभार बदलने पर CM साय का बड़ा दावा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SAI BIG STATEMENT : CM Sai makes a big claim on Bhupesh Baghel’s charge change

रायपुर। कांग्रेस के संगठनात्मक फेरबदल के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। साय ने कहा कि पंजाब में भूपेश बघेल का विरोध हो रहा था और संभवतः इसी वजह से उनका प्रभार बदल दिया गया।

HIGH COURT : आदिवासी के नाम जमीन, लेकिन कब्जा किसी और का तो होगी जांच – हाईकोर्ट

सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस अंग्रेजों की ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति पर काम करती है। जहां भी कांग्रेस जाती है, वहां गुटबाजी शुरू हो जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भूपेश बघेल जब पंजाब कांग्रेस के प्रभारी थे, तब वहां भी उनके खिलाफ विरोध सामने आया था।

साय ने कहा कि शायद इसी गुटबाजी और विरोध का नतीजा है कि कांग्रेस हाईकमान ने भूपेश बघेल का पंजाब से प्रभार बदलकर दूसरे प्रदेश की जिम्मेदारी दे दी।

SATYA NIKETAN BUILDING COLLAPSE : दिल्ली में बिल्डिंग ढही, कई छात्र मलबे में!

झीरम घाटी मामले में NIA कोर्ट के फैसले पर भी मुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच उस समय NIA को सौंपी गई थी, जब केंद्र में यूपीए सरकार थी। करीब 13 साल तक चली सुनवाई और 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया है।

सीएम ने कहा कि 10 आरोपियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि उनकी सजा पर फैसला 16 सितंबर को होगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related