CG CRIME: Making a ‘reel’ proves fatal; 22-year-old married woman dies!
CG CRIME: रायगढ़ जिले के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कोष्टापारा मे एक 22 वर्षीय शादीशुदा महिला विशाखा देवांगन का सूने घर में फांसी के फंदे पर लटकते हुए करीब डेढ़ घंटे का लाइव वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड हुआ है।
मृतका के पति शुभम देवांगन एक जूता-चप्पल दुकान में काम करते हैं। घटना के वक्त उसकी सास जानु देवांगन और जेठ काम पर गए हुए थे।
पुलिस को महिला के मोबाइल से करीब डेढ़ घंटे का एक वीडियो मिला है, जिसमें वह खुद फंदे पर झूलती नजर आ रही है।
आशंका जताई जा रही है कि, महिला सोशल मीडिया के लिए ‘रील’ बनाने की कोशिश कर रही थी। लेकिन हादसा हो गया। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
पुलिस को मृतिका का मोबाइल फोन रिकॉर्डिंग मोड में मिला। जांच में मोबाइल से करीब डेढ़ घंटे का वीडियो बरामद हुआ है।
वीडियो में विशाखा पंखे पर साड़ी बांधकर फंदा तैयार करती दिखाई दे रही है। कुछ सेकंड बाद उसका पैर फिसल जाता है और वह फंदे पर झूलने लगती है।
वीडियो में यह भी दिखाई दे रहा है कि वह खुद को बचाने के लिए फंदा काटने का प्रयास कर रही है, लेकिन सफल नहीं हो पाती।
घटना के बाद यह आशंका जताई जा रही है कि विवाहिता रील या वीडियो बनाने के दौरान हादसे का शिकार हुई होगी।
हालांकि, पुलिस ने अभी इस एंगल से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है।

