CG VIRAL VIDEO : हैवान पति की शर्मनाक करतूत!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG VIRAL VIDEO : Shameful act of a cruel husband!

कोरिया। कोरिया जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति पर अपनी पत्नी के साथ ऐसी हैवानियत करने का आरोप लगा है, जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। आरोप है कि चरित्र शंका के चलते पति ने पहले पत्नी की बेरहमी से पिटाई की, फिर उसके हाथ-पैर बांधकर सिर मुंडवा दिया।

इतना ही नहीं, आरोप है कि पति ने अपने ही बच्चों के सामने महिला को अपमानित किया और बच्चों से पेशाब करवाकर जबरदस्ती पिला दिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया गया और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

CHHATTISGARH : पूर्व चीफ इंजीनियर गिरफ्तार!

जानकारी के मुताबिक पीड़िता सूरजपुर जिले की रहने वाली है और उसने वर्ष 2006 में कोरिया जिले के रुनियाडिह निवासी जितेंद्र से प्रेम विवाह किया था। दोनों के चार बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले करीब एक साल से पति-पत्नी अलग रह रहे थे।

CG MUSKAN TIWARI DEATH : रिसॉर्ट में मिली मुस्कान की लाश!

इसी दौरान महिला अपने रिश्तेदार के घर कोरिया जिले के कटकनो पंडोपारा पहुंची थी। आरोप है कि वहीं पति पहुंचा और घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।

हालांकि शिकायत के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी नवा रायपुर मंत्रालय में ड्राइवर के पद पर कार्यरत है। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है और आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related