CG MUSKAN TIWARI DEATH : रिसॉर्ट में मिली मुस्कान की लाश!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG MUSKAN TIWARI DEATH : Muskan’s body found in the resort!

राजनांदगांव. राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र के मनगटा स्थित एक रिसॉर्ट में 24 साल की युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान भिलाई निवासी मुस्कान तिवारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुस्कान अपने कुछ परिचितों के साथ रिसॉर्ट आई थी, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उसकी मौत की खबर सामने आ गई।

RAJYA SABHA ELECTION : राज्यसभा में कांग्रेस क्लीन बोल्ड!

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक युवती को बेहोशी की हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है और पुलिस हर एंगल से जांच में जुट गई है।

TELEGRAM BAN CASE: टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाई कोर्ट ने लगाई सरकार को फटकार! 

पुलिस जांच में अब तक सामने आया है कि मुस्कान रिसॉर्ट के बाथरूम में संदिग्ध हालत में मिली थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। युवती के साथ मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है, वहीं रिसॉर्ट के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

RAM MANDIR DONATION SCAM : SIT ने बढ़ाया जांच का दायरा, अब तक 50 से अधिक लोगों से की पूछताछ! 

पुलिस का कहना है कि मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच जारी है। इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related