RAIPUR KNIFE CASE : Knife attack in Eid Milad-un-Nabi procession!
रायपुर. रायपुर में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान हंगामे के बाद चाकूबाजी की घटना सामने आई है। तात्यापारा इलाके में एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश पर 3 युवकों को चाकू मारने का आरोप है।
भानुप्रतापपुर के छात्रों का केटीयू में ज्ञानवर्धक शैक्षणिक भ्रमण
घटना आजाद चौक थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। वारदात में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ युवकों को हिरासत में लिया। जुलूस के दौरान अचानक हुए हंगामे से इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।
फिलहाल चाकूबाजी की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल लोगों की भूमिका खंगाली जा रही है।
