CG ANIMAL CRUELTY : Accused of holding animals hostage, major action by the administration
रायपुर। बेमेतरा के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को कथित तौर पर अनाधिकृत रूप से बंधक बनाकर रखने के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।
RAIPUR KNIFE CASE : ईद मिलादुन्नबी जुलूस में चाकूबाजी!
शिकायत के बाद पशु चिकित्सक की टीम ने मौके पर जांच की। प्रथमदृष्टया शिकायत सही पाए जाने के बाद पुलिस ने दिलीप राय और उसके बेटे संजय राय को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
मामले में पशु क्रूरता समेत कई धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। प्रशासन ने आरोपी के कब्जे वाली शासकीय भूमि से अतिक्रमण भी हटा दिया है। इस्तेमाल किए गए ट्रैक्टर के खिलाफ राजसात की कार्रवाई शुरू की गई है।
भानुप्रतापपुर के छात्रों का केटीयू में ज्ञानवर्धक शैक्षणिक भ्रमण
मौके से मिले 126 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उन्हें अलग-अलग गौशालाओं में सुरक्षित पहुंचाया गया है। उनकी देखरेख के लिए पशु चिकित्सकों की टीम भी लगाई गई है।
वहीं, गांव की सरहद में मिले कुछ मृत पशुओं की मौत की वजह पता लगाने के लिए तीन पशु चिकित्सकों की टीम जांच कर रही है।
मामले में ग्राम पंचायत हेमाबंद के सचिव प्रकाश कोशले को भी कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
