RAM MANDIR DONATION SCAM : SIT ने बढ़ाया जांच का दायरा, अब तक 50 से अधिक लोगों से की पूछताछ! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Ram Mandir Donation Scam: SIT expands scope of investigation; over 50 people questioned so far!

RAM MANDIR DONATION SCAM : अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे और दान राशि से जुड़े कथित घोटाले  में SIT लगातार पूछताछ और दस्तावेजों की जांच में जुटी है।

SIT अब तक 50 से अधिक लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। इनमें बैंक अधिकारी, कैश काउंटिंग एजेंसी के कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी और मंदिर प्रबंधन से जुड़े अन्य लोग शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी अब ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारियों तक पहुंच गई है और कई अहम बिंदुओं पर जवाब तलाश रही है।

सूत्रों के अनुसार, SIT ने राम मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा को समन जारी किया है, जबकि महासचिव चंपत राय और गोपाल राव से विस्तृत पूछताछ की जा चुकी है।

जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चढ़ावे की राशि के संग्रह, गणना और बैंक में जमा करने की प्रक्रिया में कहीं कोई अनियमितता तो नहीं हुई।

जांच टीम बैंक स्टेटमेंट, नकद जमा रिकॉर्ड, दान रजिस्टर और वित्तीय दस्तावेजों का मिलान कर रही है। सूत्र बताते हैं कि कई बयानों और दस्तावेजों में मिले इनपुट को क्रॉस-चेक किया जा रहा है, ताकि पूरे वित्तीय ट्रेल को समझा जा सके। इसी कड़ी में टिन्नू यादव से भी पूछताछ की गई है।

जांच एजेंसी ऑनलाइन और ऑफलाइन दान, चेक, नकद जमा और खर्च से जुड़े रिकॉर्ड को खंगाल रही है।

सूत्रों का दावा है कि आने वाले दिनों में कुछ और बड़े अधिकारियों और संबंधित लोगों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। ऐसे में जांच का दायरा और बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related