CG GANJA SMUGGLING: “हरे सोने” की तस्करी में नगर सैनिक गिरफ्तार! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Ganja Smuggling: Home Guard jawan arrested for smuggling ‘green gold’!

CG GANJA SMUGGLING: धमतरी पुलिस ने अप्रैल माह में सामने आए गांजा बिक्री के मामले में संलिप्त पाए गए एक नगर सैनिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोपी की पहचान महेश सिन्हा के रूप में हुई है, जो ग्राम पाहन्दा का निवासी है और नगर सैनिक के पद पर कार्यरत था।

पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

14 अप्रैल 2026 को थाना मगरलोड में NDPS एक्ट के तहत ग्राम मोहेरा में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 1.660 किलोग्राम अवैध गांजा, नगद राशि और मोबाइल फोन सहित करीब 89 हजार 930 रुपये की संपत्ति जब्त की थी।

इस मामले में पति-पत्नी लाभाराम कुर्रे और सुशीला बाई कुर्रे को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

उसी मामले में नगर सैनिक महेश सिन्हा की संलिप्तता सामने आई है, जिस पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related