CG WEATHER : 11 जून से मौसम का डबल अटैक!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG WEATHER : Double weather attack from June 11!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। सबसे बड़ी बात यह है कि 11 जून से मौसम का मिजाज और ज्यादा बिगड़ सकता है और आंधी-बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।

CG WATER CRISIS: 11 जून को जलापूर्ति रहेगी ठप, इन इलाकों पर पड़ेगा असर! 

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 से 3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। इसके लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं। सोमवार शाम रायपुर और दुर्ग के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

आज प्रदेश के अलग-अलग जिलों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही हल्की से मध्यम बारिश के भी आसार हैं। अगले दो दिनों तक भी मौसम का यही ट्रेंड बने रहने की संभावना है।

अब नहीं करेंगे प्लास्टिक थैली का प्रयोग’, महाराष्‍ट्र मंडल के वल्‍लभ नगर केंद्र की महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए लिया संकल्‍प 

बीते 24 घंटों में प्रदेश का सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। राजधानी का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH JAWAN DEATH : CAF कैंप में जवान की मौत

CHHATTISGARH JAWAN DEATH : Soldier dies in CAF camp कोंडागांव....

CHHATTISGARH : वायरल VIDEO पर युवक की सफाई!

CHHATTISGARH : Young man's clarification on viral video! धमतरी। धमतरी...