CG NEWS: विधायक ने आधी रात को मारा छापा, अधिकारियों में मचा हड़कंप! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: MLA conducts midnight raid; officials thrown into a panic!

CG NEWS: कांकेर जिले के चारामा विकासखंड स्थित हराडूला में आधी रात अचानक भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी ने रेत खदान पर पहुंचकर छापेमार कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में लगे 5 हाइवा और एक चैन माउंटेन मशीन को जब्त किया।

जानकारी के अनुसार, विधायक के क्षेत्र हराडूला रेत खदान में बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन की सूचना मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कथित तौर पर किसी अधिकारी ने फोन रिसीव नहीं किया।

विधायक सावित्री मंडावी ने  स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अवैध खनन में लगे वाहनों एवं मशीनों पर कार्रवाई कराई।

मौके पर विधायक ने स्पष्ट कहा कि उनकी विधानसभा में अवैध रेत खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने प्रशासन को भी अवैध गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक की इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक निगरानी और खनन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

फिलहाल जब्त वाहनों और मशीनों के संबंध में दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

संबंधित विभाग पूरे मामले की पड़ताल कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटे हुए हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related