CG SUSPENSION: Major action by the state government; BMO suspended!
CG SUSPENSION: राजनांदगांव जिले के घुमका में 14 वर्षीय नाबालिग बालिका के स्वास्थ्य परीक्षण में गंभीर लापरवाही बरतने पर राज्य सरकार ने खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) डॉ. एन.के. टंडन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

राज्य शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत डॉ. टंडन को निलंबित किया है।
निलंबन अवधि के दौरान डॉ. एन.के. टंडन का मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं, दुर्ग संभाग, दुर्ग निर्धारित किया गया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वे सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।
इसके बाद शासन स्तर पर मामले की समीक्षा की गई, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।

