PHILIPPINES EARTHQUAKE : फिलीपींस में भूकंप, कई देशों में सुनामी की चेतावनी जारी …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PHILIPPINES EARTHQUAKE : Earthquake in the Philippines, tsunami warning issued in many countries…

रायपुर डेस्क। फिलीपींस में सोमवार सुबह ऐसा भूकंप आया जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। रिक्टर स्केल पर 7.8 तीव्रता के इस जोरदार झटके के बाद फिलीपींस, इंडोनेशिया और मलेशिया के तटीय इलाकों में सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप के जनरल सैंटोस शहर के पास था। तेज झटकों के बाद लोग घरों और इमारतों से बाहर निकल आए।

CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन मौसम रहेगा खतरनाक …

फिलीपींस पुलिस के अनुसार अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं। भूकंप के कारण 37 इमारतों को नुकसान पहुंचा है, जिनमें दुकानें, दफ्तर और व्यावसायिक भवन शामिल हैं।

स्थिति को देखते हुए पैसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर ने चेतावनी जारी की है। फिलीपींस के कुछ तटीय इलाकों में 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं, जबकि इंडोनेशिया और मलेशिया के तटों पर भी 1 मीटर तक ऊंची लहरों का खतरा बताया गया है।

GOLD SMUGGLING : एयरपोर्ट से निकला 5 करोड़ का सोना!

भूकंप की गहराई को लेकर अलग-अलग एजेंसियों के आंकड़े सामने आए हैं। फिलीपींस के भूकंप संस्थान ने इसकी गहराई 10 किलोमीटर बताई है, जबकि USGS ने इसे 55 किलोमीटर दर्ज किया है। राहत और बचाव एजेंसियां हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related