GOLD SMUGGLING : Gold worth Rs 5 crore recovered from the airport!
मुंबई. मुंबई एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन गोल्डन नेक्सस’ चलाकर करीब 5 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया है।
हैरानी की बात यह है कि इस पूरे खेल में सिर्फ विदेशी यात्री ही नहीं, बल्कि एयरपोर्ट के कर्मचारी भी शामिल पाए गए। DRI ने बांग्लादेश और श्रीलंका के तीन नागरिकों समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।
BJP BASTAR STRATEGY : 3 हारी हुई सीटों पर भाजपा ने दिग्गज नेताओं को उतारा
जांच एजेंसी के मुताबिक, तस्कर सोने का 24 कैरेट पाउडर अपने शरीर के अंदर छिपाकर भारत ला रहे थे। एयरपोर्ट पर तैनात दो बस कोच ड्राइवर और एक कोच मॉनिटर इस सोने को बाहर पहुंचाने में मदद कर रहे थे।
IRAN ISRAEL WAR : ईरान-इजरायल जंग फिर भड़की, जानिए भारत पर कितना पड़ेगा असर…
DRI ने उस स्थानीय रिसीवर को भी पकड़ लिया, जिसे यह सोना सौंपा जाना था। शुरुआती जांच में अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क के संकेत मिले हैं और अब पूरे रैकेट की परतें खोली जा रही हैं।

