IRAN-ISRAEL WAR : Iran-Israel war flares up again, know how much impact it will have on India…
रायपुर डेस्क। मिडिल ईस्ट में एक बार फिर बारूद बरसने लगा है। ईरान और इजरायल के बीच ताजा मिसाइल और एयरस्ट्राइक ने दुनिया की टेंशन बढ़ा दी है। ईरान ने इजरायली एयरबेस पर मिसाइलें दागीं, तो जवाब में इजरायल ने तेहरान और इसफहान पर हमला कर दिया। हालात ऐसे हैं कि ईरान को अपना एयरस्पेस तक बंद करना पड़ गया।
अप्रैल में अमेरिका की कोशिशों से बनी शांति की उम्मीद अब लगभग खत्म होती दिख रही है। हिजबुल्लाह, लेबनान और ईरान के समीकरणों ने पूरे इलाके को फिर युद्ध के मुहाने पर ला खड़ा किया है।
MUNGELI GANG RAPE : रेप आरोपी को सुप्रीम झटका!
सबसे बड़ा असर अब आम लोगों पर पड़ सकता है। तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। इसका असर भारत में LPG, पेट्रोल-डीजल और रोजमर्रा की चीजों की कीमतों पर पड़ सकता है। उड़ानों का रूट बदलने से हवाई सफर भी महंगा होने की आशंका है।
STOCK MARKET CRASH : जंग का असर, धड़ाम हुआ बाजार!
विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल यह पूर्ण विश्व युद्ध नहीं है, लेकिन अगर हालात और बिगड़े तो पूरी दुनिया इसकी चपेट में आ सकती है। अमेरिका, ब्रिटेन और कई देशों ने दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की है, लेकिन फिलहाल हालात शांत होते नजर नहीं आ रहे।

