BJP BASTAR STRATEGY : BJP fielded veteran leaders on 3 lost seats
बस्तर. बस्तर में लगातार चुनावी झटके झेल रही भाजपा अब कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी ने बस्तर की उन विधानसभा सीटों पर खास फोकस शुरू कर दिया है, जहां उसे लगातार हार का सामना करना पड़ा है।
IRAN ISRAEL WAR : ईरान-इजरायल जंग फिर भड़की, जानिए भारत पर कितना पड़ेगा असर…
बीजापुर विधानसभा सीट की कमान पूर्व सांसद दिनेश कश्यप को सौंपी गई है। बीजापुर में भाजपा लगातार दो चुनाव हार चुकी है, इसलिए संगठन को मजबूत करने और जमीनी पकड़ बढ़ाने की जिम्मेदारी अब कश्यप के कंधों पर होगी।
MUNGELI GANG RAPE : रेप आरोपी को सुप्रीम झटका!
वहीं बस्तर विधानसभा क्षेत्र के लिए श्रीनिवास राव मद्दी को प्रभारी और श्रीनिवास मिश्रा को सह-प्रभारी बनाया गया है। कोंटा विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी रूपसिंह मंडावी को सौंपी गई है।
भाजपा का यह कदम साफ संकेत दे रहा है कि पार्टी अभी से बस्तर की कमजोर सीटों पर रणनीतिक तैयारी शुरू कर चुकी है। संगठन को मजबूत करने और स्थानीय समीकरण साधने के लिए अनुभवी नेताओं को मैदान में उतारा गया है।

