CHHATTISGARH : Great respect to Mata Hasidevi!
नई दिल्ली. नई दिल्ली में शदाणी दरबार के नवम् पीठाधीश्वर परम पूज्य युधिष्ठिर लाल जी महाराज ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान महाराज श्री ने माता हासीदेवी जी की 200वीं जन्म जयंती पर प्रकाशित विशेष पुस्तिका और स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका सम्मान किया।
CG PSC SCAM RAID : पूर्व सचिव जेके ध्रुव के घर CBI की दबिश
मुलाकात के दौरान माता हासीदेवी जी के आध्यात्मिक, सामाजिक और मानव सेवा के क्षेत्र में दिए गए योगदान पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही जन्म जयंती वर्ष के तहत आयोजित होने वाले धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा की गई।
PM SURYA GHAR SCHEME : छत्तीसगढ़ को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, CM साय ने जताई खुशी!
इस दौरान एक बड़ी जानकारी सामने आई कि माता हासीदेवी जी की 200वीं जन्म जयंती के सम्मान में भारत सरकार ₹200 का विशेष स्मारक सिक्का जारी करेगी। इसे माता जी की शिक्षाओं, सेवा कार्यों और समाज के प्रति उनके योगदान को राष्ट्रीय सम्मान देने के रूप में देखा जा रहा है।
CG NEWS: दिव्यांगों को मिली 73.53 लाख के सहायक उपकरणों की सौगात
गृह मंत्री अमित शाह ने शदाणी दरबार द्वारा किए जा रहे समाजसेवी कार्यों की सराहना की और जन्म जयंती समारोह की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं। देश-विदेश में इस अवसर पर कई बड़े धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी है।

