Chhattisgarh Swabhiman Manch launches membership drive alongside its foundation day.
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच ने रायपुर मठपुरैना स्थित श्री विहार कॉलोनी के प्रदेश कार्यालय में अपना स्थापना दिवस मनाया। स्थापना दिवस के मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष पुरन लाल साहू ने छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के संस्थापक ताराचंद साहू और छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय, प्रदेश पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता एवं सदस्यों को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष पुरन लाल साहू ने कहा कि ताराचंद साहू ने जिस उद्देश्य और संकल्प के लिए छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच की स्थापना की है, उसे जन-जन तक पहुंचाने का समय आ गया है। उनकी सोच और आदर्शों के साथ ही छत्तीसगढ़वासियों को अपने हक के लिए आगे आना होगा। यह कार्य स्वाभिमान मंच के समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ पूरी टीम को एकजुट होकर करना होगा।

अपने उद्बोधन में पुरन लाल साहू ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ राज्य बने 26 साल हो गए हैं, फिर भी हम अपने मूल अधिकारों से वंचित हैं। साथ ही सभी वरिष्ठ जनों एवं पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार प्रकट किए।
स्थापना दिवस के अवसर पर रायपुर जिला महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पूजा सिन्हा के नेतृत्व में अनेक महिलाओं ने स्वाभिमान मंच की सदस्यता ली।
स्थापना दिवस समारोह में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, पार्टी वरिष्ठ अरुण सार्वा, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकान्त सिन्हा, प्रदेश संयोजक विजय साहू, महासचिव रविशंकर साहू, कोषाध्यक्ष रामकुमार सिन्हा, सह कोषाध्यक्ष राजकुमार जोशी, मीडिया प्रभारी सुनील साहू, रायपुर उत्तर विधानसभा प्रभारी विनित शर्मा, रायपुर उत्तर विधानसभा सचिव मनोकांत पटेल, मंडल अध्यक्ष प्रकाश साहू, रायपुर जिलाध्यक्ष अमित जोशी, प्रदेश खंड सहायक संजू साहू, महिला प्रकोष्ठ से रायपुर जिलाध्यक्ष पूजा सिन्हा, उपाध्यक्ष श्यामा मानिकपुरी, महासचिव नूतन देवांगन, संगठन सचिव कुलकर्णी बजाज, मीडिया प्रभारी संध्या यादव, रायपुर दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष नीलम सोनी, उपाध्यक्ष खुशबु देवांगन, रायपुर पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष किरण कौर, उपाध्यक्ष रुकमणि सिन्हा के साथ छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित थे।
प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकान्त सिन्हा ने इस आयोजन के लिए सभी का आभार प्रकट किया।
