CG Police Recruitment: Major change in police recruitment exam dates!
CG POLICE RECRUITMENT: छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीखों में टकराव के चलते पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा को 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया है ।
पहले आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए 24, 25 और 26 अक्टूबर 2026 की संभावित तिथियां निर्धारित की थीं। इनमें 25 अक्टूबर को शिक्षक भर्ती परीक्षा प्रस्तावित होने के कारण दोनों परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के सामने असमंजस की स्थिति बन गई थी। अभ्यर्थियों को आशंका थी कि दोनों परीक्षाओं में से किसी एक में शामिल होने का अवसर छूट सकता है।
इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को अभ्यर्थियों के हित में त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा को आगे बढ़ाकर 2, 3 और 4 नवंबर तय किया गया है, जबकि शिक्षक भर्ती परीक्षा की पूर्व निर्धारित तारीख 25 अक्टूबर यथावत रखी गई है। तिथियों में बदलाव के फैसले से हजारों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है और अब वे दोनों परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे।
