PM SURYA GHAR SCHEME : छत्तीसगढ़ को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, CM साय ने जताई खुशी! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PM SURYA GHAR SCHEME: Chhattisgarh to Receive National Honor; CM Sai Expresses Delight!

PM SURYA GHAR SCHEME : छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गौरव और खुशी का विषय है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत आयोजित ‘मंथ ऑफ सोलर’ अभियान में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्टता पुरस्कार देने के लिए चयनित किया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान स्वच्छ ऊर्जा, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में छत्तीसगढ़ के लगातार प्रयासों की पहचान है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यम उपभोक्ता आधार वाले राज्यों की श्रेणी में सर्वाधिक वेंडर रजिस्ट्रेशन के मामले में छत्तीसगढ़ ने देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

इसी उपलब्धि के आधार पर राज्य का चयन प्रतिष्ठित पीएम सूर्यघर एक्सीलेंस अवार्ड के लिए किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि ऊर्जा क्षेत्र में राज्य की सक्रियता, योजनाओं के सफल क्रियान्वयन और जनसहभागिता का सकारात्मक उदाहरण है। इससे यह भी साबित होता है कि प्रदेश में सौर ऊर्जा आधारित योजनाओं को लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि के लिए ऊर्जा विभाग, क्रेडा, विद्युत वितरण कंपनियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और सभी सहयोगी संस्थाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि बेहतर समन्वय, टीमवर्क और प्रतिबद्धता के कारण छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान स्थापित कर रहा है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related