CHHATTISGARH : Alderman appointment process in final stage, announcement likely soon
रायपुर। प्रदेश के नगरीय निकायों में एल्डरमैन नियुक्ति का इंतजार कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी खबर है। उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने साफ संकेत दिया है कि लंबे समय से अटकी एल्डरमैन नियुक्तियों की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में पहुंच चुकी है और जल्द ही इस पर फैसला सामने आ सकता है।
CHHATTISGARH : चुनाव लड़ने से रोका गया, मामला सीधे हाईकोर्ट पहुंचा
अरुण साव के इस बयान के बाद नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों से जुड़े राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नेता लंबे समय से इन नियुक्तियों का इंतजार कर रहे थे। अब माना जा रहा है कि कभी भी सूची जारी हो सकती है।
MAMATA BANERJEE NEWS : TMC में बड़ी टूट की चर्चा, 50 विधायकों के बागी गुट का दावा
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि एल्डरमैन नियुक्तियों के जरिए संगठन के पुराने और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जा सकती है। इससे स्थानीय निकायों में संगठन और प्रशासन के बीच समन्वय भी मजबूत होगा।
लोरमी क्षेत्र के करुहानार गांव में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर के दौरान अरुण साव ने यह जानकारी दी। उनके बयान के बाद अब सबकी नजर सरकार की अगली आधिकारिक घोषणा पर टिक गई है।

