ILLEGAL BROADCAST FIR : Copyright scandal! IPTV case
कोरिया. छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में OTT और टीवी चैनलों के कथित अवैध प्रसारण का बड़ा मामला सामने आया है। जियो स्टार की शिकायत के बाद बैकुंठपुर पुलिस ने सिटी नेट इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के संचालक राजीव पंजियारा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
CHHATTISGARH : एल्डरमैन नियुक्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में, जल्द हो सकता है ऐलान
आरोप है कि कंपनी बिना वैध अनुमति के जियो स्टार के कॉपीराइट वाले चैनलों और कंटेंट का IPTV के जरिए दोबारा प्रसारण कर रही थी। जांच के दौरान जियो स्टार की टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सबूत जुटाए, जिसमें स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, मूवी और बच्चों से जुड़े कई चैनलों के कथित अवैध प्रसारण की बात सामने आई।
CHHATTISGARH : चुनाव लड़ने से रोका गया, मामला सीधे हाईकोर्ट पहुंचा
पुलिस ने शिकायत और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर BNS और कॉपीराइट एक्ट की विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज की है। बताया जा रहा है कि संबंधित कंपनी बैकुंठपुर के अलावा रायपुर, अंबिकापुर और सूरजपुर समेत कई शहरों में इंटरनेट और IPTV सेवाएं संचालित करती है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तकनीकी जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

