Ram Mandir Donation Scam: Eight accused arrested in the Ram Mandir offering embezzlement case!
RAM MANDIR DONATION SCAM : अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे में कथित घोटाले मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्ट की शिकायत और SIT की सिफारिश के बाद रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
इसके बाद पुलिस सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी। ऐसा माना जा रहा है कि इसमें 14 दिनों की रिमांड मांग सकती है।
इन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
- रामशंकर यादव (टिन्नू)
- लवकुश मिश्रा
- अनुकल्प मिश्रा
- अविनाश शुक्ला
- मनीष यादव
- रमाशंकर मिश्रा
- सुभाष चंद्र श्रीवास्तव
- करुणेश पांडेय
आपको बता दें गुरुवार शाम ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर इस मामले में पहली FIR दर्ज कराई गई थी।
इसमें गिरफ्तार ज्यादातर लोग चढ़ावा की गिनती और दान प्रबंधन से जुड़े रहे हैं।
बताया जा रहा है कि FIR में चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा के साथ साथ और बड़े पदाधिकारियों के नाम शामिल नहीं किए गए हैं।
गौरतलब है चोरी का ये मामला पहली बार 7 जून को सामने आया। इसके 6 दिन बाद यानी 13 जून को यूपी सरकार ने SIT बनाई। 23 जून को SIT ने एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (गृह) संजय प्रसाद को प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी आरोपियों की न्यायिक रिमांड लेने के लिए उन्हें फैज़ाबाद के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि SIT की ओर से 23 जून को सरकार को सौंपी गई प्रारंभिक रिपोर्ट में कठोर कार्रवाई की सिफारिश की गई है।
