KHARUN BRIDGE: Kharun overbridge falls victim to corruption; potholes visible in several places!
KHARUN BRIDGE: खारुन ओवरब्रिज की दो महीने पहले 16 करोड़ की लागत से मरम्मत कराने के बावजूद ब्रिज पर कई जगह गड्ढे हो गए है और सड़क उखड़ रही है।
ठेकेदार की लापरवाही और अधिकारियों की उदासीनता के चलते ओवरब्रिज पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है और गाड़ियां हिचकोले खा रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मरम्मत के बाद ओवरब्रिज पर ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त नहीं किया गया। इसके चलते बारिश का पानी ओवरब्रिज पर जमा हो गया और सड़क खराब हो गई।
खारुन नदी के ओवरब्रिज से रोजाना लगभग डेढ़ लाख वाहन गुजरते हैं।
ब्रिज पर दोबारा काम शुरु होने से एक बार फिर यात्रियों को भारी जाम और असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
निर्माण के कुछ ही समय भीतर ओवरब्रिज की यह हालत साफ तौर पर घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल और भ्रष्टाचार की ओर इशारा करती है।
