CG CONGRESS: सचिन पायलट का बीजेपी से सवाल, प्रशिक्षण शिविर से क्यों परेशान है भाजपा !

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Congress: Sachin Pilot questions the BJP—why is the party rattled by the training camp?

CG CONGRESS: रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविरों पर सवाल उठाने के बजाय भाजपा को अपनी सरकार और संगठन के भीतर चल रही खींचतान पर ध्यान देना चाहिए।

पायलट ने साफ कहा कि कांग्रेस देश की 135 साल पुरानी राजनीतिक पार्टी है और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम उसकी नियमित प्रक्रिया का हिस्सा हैं।

सचिन पायलट ने  साफ किया कि राहुल गांधी की सोच के अनुरूप कांग्रेस बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के मिशन पर काम कर रही है।

इसी उद्देश्य से नए जिला अध्यक्षों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

सचिन पायलट ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाजपा सरकार के कथित झूठे वादों, जनविरोधी नीतियों और फैसलों को जनता के बीच ले जाने की रणनीति भी तैयार की जा रही है।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस आने वाले समय में जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगी और भाजपा सरकार को उसके वादों की याद दिलाएगी।

राम मंदिर निर्माण के लिए मिले चंदे में कथित अनियमितताओं और करोड़ों रुपये की हेराफेरी के आरोपों को लेकर पायलट ने कहा कि दोषी चाहे किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हो उसके खिलाफ कार्रवाई होना जरूरी है।

सचिन पायलट ने आरोप लगाते हुए कहा कि सीबीआई और ईडी जैसी संस्थाओं का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षताए पारदर्शिता और जवाबदेही बेहद जरूरी है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके परिजनों के नाम कथित जमीन खरीद मामले को लेकर भी पायलट ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार और नैतिकता के मामलों में दोहरे मापदंड अपनाती है। जो पार्टी ‘न खाऊंगा, न खाने दूंगा‘ का दावा करती है, उसे अपने नेताओं पर लगे आरोपों पर भी स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related