CG Bharatmala Scam: ED attaches 62 properties worth ₹12.78 crore!
CG BHARATMALA SCAM : रायपुर-विशाखापट्टनम राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए भारतमाला परियोजना के तहत हुए भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाले में ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12.78 करोड़ रुपये मूल्य की 62 चल और अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया है।
कुर्क की गई संपत्तियों में करीब 4.69 करोड़ रुपये के शेयर और म्यूचुअल फंड निवेश भी शामिल हैं।
इसके साथ ही ईडी ने विशेष पीएमएलए न्यायालय, रायपुर में जय प्रकाश गांधी समेत 14 आरोपितों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूरक अभियोजन शिकायत भी दाखिल की है।
जांच में सामने आया कि भूमि मालिकों, निजी व्यक्तियों, भूमि दलालों और राजस्व अधिकारियों ने आपराधिक साजिश के तहत भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी होने के बाद जमीनों की खरीद-फरोख्त की। इसके बाद जमीन को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर अधिक मुआवजा हासिल करने की योजना
जांच में पता चला कि कई मामलों में परिवार के सदस्यों के नाम बिक्री और गिफ्ट डीड के माध्यम से जमीन का विभाजन किया गया। इसका उद्देश्य पात्रता बढ़ाकर अधिक दर पर भूमि अधिग्रहण मुआवजा प्राप्त करना था।
एजेंसी के अनुसार इस पूरी प्रक्रिया में राजस्व अधिकारियों,भूमि दलालों और अन्य संबंधित लोगों की मिलीभगत सामने आई है।
