Papu Yadav PC: Uproar at press conference; attacker taken into custody!
PAPU YADAV PC: बिहार के पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन ऊर्फ पप्पू यादव दिल्ली स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे इस दौरान एक युवक वहां पहुंचा और हंगामा करना शुरू कर दिया।
इस हंगामे के बाद सांसद पप्पू यादव ने कहा कि, एक युवक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चाकू लेकर पहुंचा था। मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है। पप्पू यादव ने कहा कि एक युवक चाकू लेकर घर में घुसा था, लेकिन वह डरने वाले नहीं हैं।
प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान पप्पू यादव ने खुद उस शख्स को अपने बाहों में दबोच लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस शख्स ने धमकियां दी और जूते भी फेंके। घर पर हुए हमले पर कहा, “मैंने पहले ही कई FIR दर्ज कराई हैं… मेरे वकील भी यहां मौजूद हैं, मैं डरूंगा नहीं अगर कोई मुझे मारना चाहता है, तो मार दे।
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल उठने लगे हैं।
बता दें कि, पप्पू यादव संसद भवन में राम मंदिर चंदा चोरी के आरोप को लेकर साधु वेश में प्रदर्शन किया था। उसके बाद से वह सुर्खियों में हैं और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। पप्पू यादव उसी घटना को लेकर दिल्ली स्थित अपने आवास परप्रेस कॉन्फ्रेस कर रहे थे।
पप्पू यादव के यहां घुसने वाले शख्स का नाम सुमित है। वह बुलंदशहर का रहने वाला है। सुमित ने पप्पू यादव को जूता फेंककर मारा था। सुमित के मुताबिक संतों के अपमान को लेकर उसके मन में नाराजगी थी।
