ABHISHEK SHARMA: अभिषेक शर्मा का बल्ला गरजा, 91 गेंदों में 25 छक्कों की मदद से ठोक दिए 233 रन! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ABHISHEK SHARMA: Abhishek Sharma’s bat roared—he smashed 233 runs off 91 balls, including 25 sixes!

 

 

ABHISHEK SHARMA: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने  पंजाब अंतर-जिला सीनियर टूर्नामेंट में अमृतसर की ओर से खेलते हुए महज 91 गेंदों में 233 रनों की विस्फोटक पारी खेल डाली।

256.04 के तूफानी स्ट्राइक रेट से खेली गई इस पारी में उनके बल्ले से 15 चौके और 25 गगनचुंबी छक्के निकले। अभिषेक के इस ऐतिहासिक दोहरे शतक के दम पर अमृतसर की टीम निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट पर 533 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रही। यह धमाकेदार पारी ऐसे समय पर आई है जब अभिषेक का बल्ला अंतरराष्ट्रीय मंच पर शांत चल रहा है।

अभिषेक शर्मा का हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे में उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। भारत की ओर से तीनों T20I मुकाबले खेलने वाले अभिषेक सिर्फ 1, 8 और 2 रन ही बना सके थे।

हालांकि, घरेलू क्रिकेट में खेली गई यह 233 रन की तूफानी पारी उनके फॉर्म में वापसी का संकेत मानी जा रही है। अब क्रिकेट फैंस की नजरें सितंबर में जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 पर होंगी, जहां अभिषेक भारतीय टीम की ओर से खेलते नजर आएंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related