CHHATTISGARH : Prevented from contesting elections, case reaches High Court directly
कोरबा. कोरबा जिले की दीपका नगर परिषद के वार्ड 15 उपचुनाव में नया विवाद खड़ा हो गया है। चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं शोभा तिग्गा ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए आरोप लगाया है कि उनका नामांकन जानबूझकर स्वीकार नहीं किया गया और उन्हें चुनावी मैदान से बाहर रखने की कोशिश की गई।
MAMATA BANERJEE NEWS : TMC में बड़ी टूट की चर्चा, 50 विधायकों के बागी गुट का दावा
शोभा तिग्गा का कहना है कि उन्होंने तय प्रक्रिया के तहत नामांकन फॉर्म खरीदा था और समय पर जमा करने भी पहुंचीं, लेकिन अधिकारियों ने आवेदन लेने से इनकार कर दिया। आरोप है कि उनसे अतिरिक्त दस्तावेज और ‘नो ड्यूज’ सर्टिफिकेट मांगा गया, जिसे उन्होंने नियमों के खिलाफ बताया है।
INFLATION CRISIL REPORT : पेट्रोल-डीजल दूध, दाल, फल समेत कई जरूरी चीजें हो सकती हैं महंगी !
याचिका में दावा किया गया है कि यह कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की गई ताकि उन्हें चुनाव लड़ने का मौका न मिले। अब उन्होंने हाईकोर्ट से निष्पक्ष जांच, हस्तक्षेप और चुनावी प्रक्रिया में बराबर अवसर देने की मांग की है।
मामले ने उपचुनाव को लेकर नई सियासी बहस छेड़ दी है। अब सबकी नजर हाईकोर्ट के फैसले और प्रशासन के जवाब पर टिकी है।

