MAMATA BANERJEE : Talk of a major split in TMC, claims a rebel group of 50 MLAs
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा सियासी भूचाल आने की चर्चा है। नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति को लेकर TMC के अंदर खुलकर खींचतान सामने आ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी से निकाले गए विधायक ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष बनाने के लिए विधायकों का एक बड़ा गुट समर्थन देने को तैयार बताया जा रहा है।
INFLATION CRISIL REPORT : पेट्रोल-डीजल दूध, दाल, फल समेत कई जरूरी चीजें हो सकती हैं महंगी !
सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या TMC अब दो हिस्सों में बंटने की ओर बढ़ रही है? बागी खेमे का दावा है कि उनके साथ करीब 50 विधायक हैं। वहीं पार्टी नेतृत्व ने शोभनदेव चट्टोपाध्याय को आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है।
सूत्रों के मुताबिक, विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी के भीतर नाराजगी बढ़ती जा रही है। कई विधायक पार्टी के कामकाज और नेतृत्व को लेकर सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच हस्ताक्षर फर्जीवाड़े के आरोपों ने विवाद को और गहरा कर दिया है।
ANNAMALAI RESIGNATION : अन्नामलाई ने नितिन नवीन को सौंपा इस्तीफा
राजनीतिक गलियारों में अब ‘महाराष्ट्र मॉडल’ की चर्चा भी तेज हो गई है। हालांकि इन दावों पर अंतिम फैसला विधानसभा और जांच एजेंसियों की कार्रवाई के बाद ही साफ हो सकेगा। फिलहाल TMC के अंदर मची हलचल ने बंगाल की राजनीति को गर्मा दिया है।

