CG Naxal Dump: Cache of weapons and ₹24 lakh in cash recovered from the forest!
CG NAXAL DUMP: नारायणपुर पुलिस ने थाना ओरछा क्षेत्र के टेकला जंगल-पहाड़ी से हथियारों का बड़ा डंप और तोयामेटा से 24 लाख रुपये नगद बरामद किया गया है।
खुफिया सूचना पर चलाए गए सर्च ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को दो अलग-अलग स्थानों पर बड़ी सफलता मिली है।
टेकला जंगल से सुरक्षा बलों ने इंसास, एसएलआर, .303 रायफल समेत भारी मात्रा में गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद किया है, वहीं छोटेडोंगर के तोयामेटा जंगल-पहाड़ी से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 24 लाख रुपये नगद बरामद किया गया है।
नक्सलियों ने जंगलों में हथियार जमा कर रखे है उनको खोजने की प्रकिया अब और तेज की जाएगी ताकि नक्सली संगठन की संचालन झमता को और कमजोर किया जा सके।
