UCC BILL:मानसून सत्र में पेश होगा UCC बिल! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

UCC Bill: UCC Bill to be tabled during the Monsoon Session!

 

 

UCC BILL: मध्य प्रदेश में अगले सप्ताह शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के दौरान समान नागरिक संहिता (यूसीसी) से जुड़ा विधेयक पेश किया जाएगा.

रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यूसीसी विधेयक-2026 के मसौदे (ड्राफ्ट) को सर्वसम्मति से मंज़ूरी दे दी गई.

मुख्यमंत्री ने कहा, “आज मध्य प्रदेश की कैबिनेट ने समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 को सर्वसम्मति से स्वीकृति दी है. इस विधेयक को 20 जुलाई से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में रखने के लिए आवश्यक कैबिनेट स्वीकृति मिल गई है.”

उन्होंने यह भी बताया कि “हमने सोशल मीडिया और अन्य संचार माध्यमों के ज़रिए यूसीसी पर प्रस्ताव मांगे थे और हमें 10 लाख प्रतिक्रियाएं मिलीं.”

बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार ने कॉमन सिविल कोड या समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया था. जिसने अपना मसौदा राज्य सरकार को सौंपा.

देश में उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य है, जबकि गुजरात और असम में भी यूसीसी से संबंधित विधेयक पारित हो चुके हैं. मध्य प्रदेश का यह कदम इस दिशा में एक बड़ी पहल माना जा रहा है.

हाल में महाराष्ट्र की राज्य सरकार ने भी यूसीसी लागू करने के लिए ड्राफ्ट कमेटी गठित की है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related