CG SCAM NEWS: 1000 करोड़ के फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड महेंद्र गोयनका गिरफ्तार! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

CG Scam News: Mahendra Goenka, mastermind of the ₹1,000 crore fraud, arrested!

 

CG SCAM NEWS: रायपुर निवासी महेन्द्र गोयंका को कोलकत्ता पुलिस ने बीती रात 1000 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस द्वारा ये कार्रवाई 18 जुलाई की दरमियानी रात की गई वहीं कोलकाता पुलिस आरोपी को अपने साथ कोलकत्ता ले गई है.

रायपुर निवासी महेंद्र गोयनका पूर्व में एमपी के विधायक संजय पाठक के परिवार की कंपनी यूरो प्रतीक इस्पात इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में एक प्रमुख प्रबंधकीय पद पर कार्यरत रहा है, आरोपों के अनुसार, यह मामला सैकड़ों करोड़ रुपये के कथित वित्तीय अनियमितताओं और कंपनी के बिके हुए माल को छल-कपट करके बेचने से जुड़ा हुआ है.

महेन्द्र गोयनका ने फर्जी हस्ताक्षरों के माध्यम से पाठक परिवार के स्वामित्व वाली कई कंपनियों पर नियंत्रण स्थापित कर लिया था. इस संबंध में कोलकत्ता में भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 120बी 467/468/471 सहित अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके परिपालन में महेंद्र गोयनका की गिरफ्तारी की गई है.

महेंद्र गोयंका की गिरफ्तारी से मध्यप्रदेश के कई अधिकारियों और व्यापारियों के राज खुलने की आशंका है.

कई आईएएस अधिकारियों के काले धन को सफेद करना भी महेंद्र गोयंका का काम रहा है. बताया जा रहा है कि मुंबई स्थित राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) के 9 मई 2025 के आदेश में महेंद्र गोयनका एवं उनकी पत्नी मीनू गोयनका द्वारा वित्तीय गबन से संबंधित टिप्पणियां दर्ज की गई हैं.

इसके अतिरिक्त, उनकी एक अन्य कंपनी निसर्ग इस्पात में भी कथित रूप से वित्तीय अनियमितताओं और धन के हेरफेर की खबरें सामने आई हैं.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related