BAN ON NEWS: Trump bans entry of three media organizations!
BAN ON NEWS: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इंटरनेट मीडिया पोस्ट में कवरेज को लेकर शिकायत करते हुए CNS, MS NOW और POLITICO जैसे समाचार आउटलेट के व्हाइट हाउस में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया।
उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में दूसरे मीडिया संस्थानों पर भी ऐसा एक्शन हो सकता है।
जिस समय ट्रम्प यह ऐलान कर रहे थे, उस समय CNN, MS NOW और पॉलिटिको के पत्रकार व्हाइट हाउस प्रेस क्षेत्र में मौजूद थे और अपनी रिपोर्टिंग कर रहे थे
उन्होंने यह भी कहा कि वे और आउटलेट के नामों की घोषणा करेंगे। मीडिया संस्थानों को अमेरिका के राष्ट्रपति, ट्रंप प्रशासन या अमेरिका के बारे में लगातार मनगढ़ंत बातें और झूठ नहीं लिखना चाहिए।
ट्रंप ने बार-बार प्रसारकों से कहा है कि वे ऐसे कामेडी या समाचार कार्यक्रम बंद कर दें, जो उन्हें पसंद नहीं हैं या जिनमें उनका या उनके प्रशासन का मजाक उड़ाया गया है या आलोचना की गई है। उन्होंने संघीय संचार आयोग से यह भी कहा है कि वे स्टेशनों के लाइसेंस रद कर दें।
