RAIPUR GST FRAUD : मृत व्यक्ति के नाम पर करोड़ों रुपये का GST फर्जीवाड़ा! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Raipur GST Fraud: Multi-crore GST fraud in the name of a deceased person!

 

 

RAIPUR GST FRAUD : राज्य GST विभाग की जांच के बाद मेसर्स अगस्त्य इंटरप्राइजेस के प्रोपराइटर अमन कुमार अग्रवाल के खिलाफ तेलीबांधा थाने में FIR दर्ज की गई है। उनके खिलाफ दूसरों के नाम और फर्जी दस्तावेजों से फर्में बनाकर करोड़ों रुपये का कारोबार दिखाने का आरोप है।

विभाग का कहना है कि अमन ने 10 ऐसी फर्में बनाईं, जो या तो मौके पर चल ही नहीं रही थीं या जिनके नाम पर कारोबार करने वाले लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी। इन फर्मों से खरीद दिखाकर अगस्त्य इंटरप्राइजेस में बड़ी रकम का इनपुट टैक्स क्रेडिट लिया गया।

जीएसटी विभाग के अनुसार जांच में कई फर्मों के पते पर कारोबार नहीं मिला। कुछ किरायानामों में संबंधित लोगों के हस्ताक्षर भी फर्जी पाए गए।

वहीं फर्मों के नाम पर दर्ज बैंक खातों को भी संबंधित लोगों ने अपना नहीं बताया। विभाग ने इसे फर्जी दस्तावेजों के जरिये कारोबार दिखाकर टैक्स का लाभ लेने का मामला माना है। पुलिस ने अमन अग्रवाल के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related