CG RAIN ALERT : Holidays cancelled… schools closed, high alert issued
बिलासपुर. बिलासपुर में लगातार हो रही बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं. कई इलाकों में घरों में पानी घुस चुका है और लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ रहा है. अब मौसम विभाग ने अगले 48 से 72 घंटे तक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है.
CG SCAM NEWS: 1000 करोड़ के फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड महेंद्र गोयनका गिरफ्तार!
अलर्ट के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है. कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं. आपदा से निपटने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं और अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियों पर भी रोक लगा दी गई है.
कलेक्टर के आदेश के मुताबिक जिले के कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी, निजी और अनुदान प्राप्त स्कूलों की कक्षाएं स्थगित रहेंगी. आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे. हालांकि शिक्षक और स्टाफ को स्कूल पहुंचकर भवन और जरूरी रिकॉर्ड सुरक्षित रखने होंगे. जरूरत पड़ने पर स्कूलों को राहत शिविर के रूप में भी इस्तेमाल किया जाएगा.
