MINOR GIRL CASE : राजनांदगांव नाबालिग कांड में गिरी गाज!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MINOR GIRL CASE : Action taken in Rajnandgaon minor girl case!

राजनांदगांव. राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना में नाबालिग बच्ची के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार मामले में पुलिस विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। मामला सामने आते ही एसपी ने सख्ती दिखाते हुए थाना प्रभारी अरुण नामदेव और महिला हेड कांस्टेबल राजश्री सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, एक गलत मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर नाबालिग बच्ची को गर्भवती बता दिया गया था। इसके बाद बच्ची और उसके परिवार को पूरी रात थाने में बैठाकर रखा गया। आरोप है कि इस दौरान बच्ची के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया।

ABHISHEK BANERJEE ATTACK : अभिषेक पर अंडों की बारिश!

मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी खुद सक्रिय हुईं और पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद दोनों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कर दी। निलंबन के साथ दोनों को रक्षित केंद्र (लाइन अटैच) भेज दिया गया है।

BILASPUR SUSHASAN TIHAR : सुशासन तिहार में सियासी संग्राम!

जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि निलंबन अवधि के दौरान दोनों बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related