UPI PAYMENT SOUNDBOX : 1 साउंडबॉक्स से सभी UPI ऐप्स के पेमेंट का मिलेगा कन्फर्मेशन

Date:

UPI Payment Soundbox: Get payment confirmation for all UPI apps from a single Soundbox.

UPI PAYMENT SOUNDBOX : NPCI एक इंटरऑपरेबल इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम कर रहा है जिसमें किसी भी PhonePe, Paytm और दूसरे UPI ऐप से होने वाले ट्रांजैक्शन का कन्फर्मेशन एक ही साउंडबॉक्स में सुनाई देगा।

अभी तक हर कंपनी का अपना अलग साउंडबॉक्स और QR कोड सिस्टम होता है।

इससे दुकानदारों का खर्च भी बढ़ जाता है और कई डिवाइस संभालने की परेशानी भी होती है।

इंटरऑपरेबल साउंडबॉक्स सिस्टम से यह होगा कि ग्राहक किसी भी UPI ऐप से भुगतान करे, दुकानदार को उसी एक साउंडबॉक्स में पेमेंट मिलने की जानकारी मिल जाएगी।

अभी एक व्यापारी को हर साउंडबॉक्स के लिए हर महीने लगभग 100 से 150 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं।

अलग-अलग कंपनियों के कई साउंडबॉक्स रखने से मासिक खर्च बढ़ जाता है।

अगर सभी UPI ऐप्स के लिए एक ही साउंडबॉक्स काम करेगा तो दुकानदारों को आर्थिक राहत मिल सकती है।

हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि नए कॉमन साउंडबॉक्स में अलग-अलग ऐप्स से आए पेमेंट का ऑडियो कन्फर्मेशन किस तरीके से सुनाई देगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related