Durg Suicide News: DSP’s Son Ends His Life—Sparks Shock and Turmoil!
DURG SUICIDE NEWS: भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में गुरुवार रात डीएसपी के बेटे ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
मृतक की पहचान 20 वर्षीय आयुष झारिया के रूप में हुई है, जो रुंगटा कॉलेज में बीबीए का छात्र था।
घटना के समय उसके पिता ड्यूटी पर थे जबकि छात्र की मां और बहन शादी में शामिल होने जबलपुर गई हुई थी।
जानकारी के मुताबिक मृतक छात्र आयुष के पिता संतोष झारिया गुरुवार रात जब ड्यूटी से घर लौटे, तो आयुष फंदे से लटका हुआ नजर आया।
पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
इस घटना ने एक बार फिर युवाओं में बढ़ते मानसिक दबाव और तनाव को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

