BANGLADESH PRESIDENT RESIGNS : शेख हसीना से कथित संपर्क के विवाद के बीच राष्ट्रपति ने छोड़ा पद

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BANGLADESH PRESIDENT RESIGNS : Bangladesh President resigns amid controversy over alleged links with Sheikh Hasina

ढाका। बांग्लादेश में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा संसद के स्पीकर हाफिज उद्दीन अहमद को सौंपा। शहाबुद्दीन का कार्यकाल अप्रैल 2028 तक था, लेकिन उन्होंने करीब दो साल पहले ही पद छोड़ दिया। इस्तीफे में उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं का हवाला दिया है।

MAHADEV BETTING CASE : रिमांड खत्म, विकास गर्ग को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

शेख हसीना से कथित संपर्क के बाद बढ़ा था विवाद

मोहम्मद शहाबुद्दीन को शेख हसीना का करीबी माना जाता रहा है। हाल ही में उनके लंदन में इलाज के दौरान शेख हसीना से कथित फोन संपर्क को लेकर बांग्लादेश की राजनीति में सवाल उठे थे। हालांकि, इस बातचीत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शेख हसीना के भारत से बांग्लादेश लौटने की घोषणा के बाद शहाबुद्दीन पर राजनीतिक दबाव बढ़ने की खबरें सामने आई थीं।

HIMACHAL PRADESH LANDSLIDE: भूस्खलन से 13 लोगों की मौत! 

अब स्पीकर संभालेंगे राष्ट्रपति की जिम्मेदारी

बांग्लादेश के संविधान के मुताबिक राष्ट्रपति के इस्तीफे के बाद संसद के स्पीकर हाफिज उद्दीन अहमद कार्यवाहक राष्ट्रपति की जिम्मेदारी संभालेंगे, जब तक कि नए राष्ट्रपति का चुनाव नहीं हो जाता।

बांग्लादेश में अब प्रधानमंत्री तारिक रहमान के नेतृत्व वाली BNP सरकार है। शहाबुद्दीन का इस्तीफा ऐसे समय हुआ है, जब देश में सत्ता परिवर्तन के बाद शेख हसीना से जुड़े पुराने राजनीतिक चेहरों को लेकर बहस तेज है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related