NEET PAPER LEAK : राहुल घायल छात्र को लेकर आए, बोले – धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NEET PAPER LEAK : Rahul brings injured student, says Dharmendra Pradhan must go!

नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद को लेकर सड़क से संसद तक विरोध जारी है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को पैलेट गन से घायल छात्रों से मिलने पहुंचे। वे एक घायल छात्र को अपने साथ मीडिया के सामने लेकर आए और उसके हाथ पर लगे घाव को दिखाया।

राहुल गांधी ने कहा कि एक छात्र की आंख तक चली गई है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा, “धर्मेंद्र प्रधान एक अपराधी शिक्षा मंत्री हैं। उन्हें हटाया जाना चाहिए। वे हमारे शिक्षा तंत्र के ध्वस्त होने का प्रतीक हैं। उन्हें जाना ही होगा।”

CG BREAKING : 24 दिन बाद अतिथि शिक्षकों की हड़ताल खत्म

CJP की 3 मांगों पर सरकार ने मांगा एक दिन का समय

वहीं, CJP और केंद्र सरकार के बीच शुक्रवार को दूसरी बार बैठक हुई। करीब 1 घंटे 40 मिनट चली बातचीत में CJP ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत तीन प्रमुख मांगें रखीं। CJP प्रवक्ता आशुतोष रंका के मुताबिक, सरकार ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर शनिवार दोपहर तक का समय मांगा है।

CJP का कहना है कि आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये मुआवजा देने और छात्रों पर दर्ज FIR व कानूनी मामलों को वापस लेने की मांग पर सरकार ने सैद्धांतिक सहमति जताई है।

इस्तीफे तक आंदोलन खत्म नहीं होगा

CJP की सबसे बड़ी मांग धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है। संगठन का कहना है कि जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते, जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा। CJP के फाउंडिंग प्रेसिडेंट अभिजीत दीपके ने भी साफ कर दिया है कि इस्तीफे से कम कुछ भी मंजूर नहीं है।

CJP की प्रमुख मांगें –

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
छात्रों पर कार्रवाई के लिए सरकार माफी मांगे
पीड़ित परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा

उधर, लोकसभा में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार NEET पेपर लीक मामले पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने विपक्ष से सदन चलने देने की अपील की और राहुल गांधी से अपने सांसदों को समझाने को कहा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related