CG BREAKING : Retired soldier fires with licensed pistol, 1 injured
रायपुर। जांजगीर-चांपा के पामगढ़ में मामूली विवाद अचानक गोलीकांड में बदल गया। किराना दुकान के पास शुरू हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने सीधे फायरिंग कर दी।
बताया जा रहा है कि शैलेंद्र साहू अपने साथियों के साथ दुकान के पास गाली-गलौज कर रहा था। दुकान चला रहे हिमांशु श्रीवास ने विरोध किया तो मामला गरमा गया। इसी बीच हिमांशु का भाई गुलशन श्रीवास, जो रिटायर्ड आर्मी जवान है, मौके पर पहुंचा और अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी।
गोली पंकज कश्यप के जांघ में लगी, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया और फिर बिलासपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
घटना के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए गुलशन और उसके भाई को हिरासत में ले लिया है। मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

