RED FORT BLAST CASE : लाल किला ब्लास्ट कनेक्शन, कश्मीर में ताबड़तोड़ छापे

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RED FORT BLAST CASE : Red Fort blast connection, raids in Kashmir

नई दिल्ली। दिल्ली के लाल किले के पास हुए भीषण ब्लास्ट की जांच अब और तेज हो गई है। सोमवार सुबह NIA ने कश्मीर घाटी में एक साथ कई जगहों पर छापेमारी कर दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

सबसे बड़ी कार्रवाई कुपवाड़ा के हंदवाड़ा इलाके में हुई, जहां एक स्थानीय कारोबारी के घर पर घंटों तक सर्च ऑपरेशन चला। NIA टीम ने मोबाइल, लैपटॉप, हार्ड डिस्क और कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं। शुरुआती इनपुट के मुताबिक, इस कारोबारी का ब्लास्ट की साजिश से लिंक हो सकता है।

ये पूरा मामला 10 नवंबर 2025 को लाल किले के पास हुए कार बम धमाके से जुड़ा है, जिसमें 11 लोगों की जान गई थी। जांच में सामने आया कि हमले के पीछे बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था, जिसमें कई राज्यों और कश्मीर के लोग जुड़े हुए थे।

एजेंसियों के मुताबिक, ये कोई छोटा नेटवर्क नहीं बल्कि “व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल” है, जिसमें पढ़े-लिखे लोग, डॉक्टर और कारोबारी तक शामिल हैं। अब NIA इस पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related