CG LOOT CASE : ज्वेलरी लूट से खुली भाजपा नेता की सुपारी किलिंग की साजिश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG LOOT CASE : Jewellery robbery reveals contract killing plot of BJP leader

बिलासपुर। बिलासपुर में करोड़ों की ज्वेलरी लूटकांड के खुलासे के बाद मामला अब सुपारी किलिंग तक जा पहुंचा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यही आरोपी जमीन विवाद के चलते बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की हत्या के लिए 25 लाख रुपए की सुपारी ले चुके थे। हालांकि पार्षद पर हमला हुआ, लेकिन वे बाल-बाल बच गए।

एसएसपी रजनेश सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि ज्वेलरी लूट के आरोपियों ने शहर के कई सराफा कारोबारियों की पहले से रेकी की थी। चार आरोपियों को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से गिरफ्तार कर बिलासपुर लाया गया, जहां अलग-अलग पूछताछ में हत्या की साजिश का खुलासा हुआ।

जमीन विवाद बना वजह

पुलिस के मुताबिक टिकरापारा निवासी नारियल व्यापारी राजू सोनकर का पार्षद बंधु मौर्य से जमीन को लेकर विवाद था। उसने स्थानीय हिस्ट्रीशीटर नारद श्रीवास के जरिए शूटरों से संपर्क किया। विनोद उर्फ बिन्नु प्रजापति के साथ मिलकर 25 लाख रुपए में हत्या का सौदा तय हुआ, जिसमें 6 लाख रुपए एडवांस दिए गए थे।

18 दिसंबर की रात बदमाशों ने पार्षद की कार रोककर गोली मारने की योजना बनाई। पिस्टल भी मंगवाई गई थी, लेकिन मौर्य ने कार नहीं रोकी और तेजी से आगे बढ़ गए, जिससे वारदात टल गई।

जेल में हुई दोस्ती, बनी गैंग

मुख्य आरोपी विनोद उर्फ बिन्नु प्रजापति मूलतः अनूपपुर (मध्यप्रदेश) का रहने वाला है और गांजा तस्करी में भी शामिल रहा है। बिलासपुर जेल में उसकी पहचान हिस्ट्रीशीटर नारद श्रीवास से हुई थी, जिसके बाद दोनों ने मिलकर गैंग तैयार की।

समोसा कारोबारी भी निशाने पर

हत्या की साजिश फेल होने के बाद आरोपियों ने लखन देवांगन उर्फ निट्टी समोसा वाले को लूटने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। एक आरोपी पकड़ा गया, जबकि बाकी फरार हो गए थे।

महालक्ष्मी ज्वेलर्स में करोड़ों की लूट

17 फरवरी 2026 की रात आरोपियों ने महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी को निशाना बनाया। अंधा मोड़ के पास कार को टक्कर मारकर पिस्टल तानकर मारपीट की और करीब 2 किलो सोना, तैयार जेवर, कच्चा सोना, फाइन गोल्ड और 3.50 लाख रुपए कैश लूटकर फरार हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम उत्तर प्रदेश रवाना हुई। मिर्जापुर के अहरौरा थाना पुलिस के सहयोग से घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान दो आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर भी हुआ। लूटा गया पूरा माल और हथियार बरामद कर लिए गए हैं।

ये आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने विनोद उर्फ बिन्नु प्रजापति, करीम खान, विजय लांबा, मोनू उर्फ राहुल उर्फ गुडवा, इरफान अली, नारद उर्फ सुमित श्रीवास और राजू सोनकर समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस का कहना है कि संगठित गैंग शहर में बड़ी वारदातों की तैयारी में था। पूछताछ में अन्य संभावित साजिशों को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related