CG POLITICAL: भाजपा कार्यालय में फिर से शुरू होगा मंत्रियों का जनदर्शन, कल सहयोग केंद्र में मंत्री टंकराम वर्मा सुनेंगे समस्याएं

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG POLITICAL: रायपुर। प्रदेश भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कार्यकर्ताओं और आम जनता के लिए मंत्री सहयोग केंद्र 6 अक्टूबर 2025 से शुरू होने जा रहा है। इस केंद्र के माध्यम से कार्यकर्ता सीधे मंत्रियों से मिलकर अपने सुझाव, प्रश्न और शिकायतें साझा कर सकेंगे। पहले दिन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास और उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री टंकराम वर्मा उपस्थित रहेंगे। सहयोग के लिए सच्चिदानंद उपासने से संपर्क किया जा सकता है। उनका संपर्क नंबर 9425202652 है।

 

जानिए किस दिन सहयोग केंद्र में बैठेंगे कौन से मंत्री
प्रदेश भाजपा कार्यालय ने जानकारी दी है कि इस केंद्र में अगले पांच दिन तक विभिन्न विभागों के मंत्रियों की उपस्थिति सुनिश्चित होगी। जानिए किस दिन मिलेंगे कौन से मंत्री-

टंकराम वर्मा (मंत्री, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा) – 06 अक्टूबर 2025, सोमवार

गजेन्द्र यादव (मंत्री, स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य) – 07 अक्टूबर 2025, मंगलवार

केदार कश्यप (मंत्री, वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता, संसदीय कार्य) – 08 अक्टूबर 2025, बुधवार

गुरू खुशवंत साहेब (मंत्री, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास) – 09 अक्टूबर 2025, गुरुवार

दयालदास बघेल (मंत्री, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण) – 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related