CG ACCIDENT: भीषण सड़क हादसा … बोलेरो और ट्रक की जोरदार टक्कर, 5 लोगों की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ACCIDENT: कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां बोलेरो और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई घटना से इलाके में अफरा तफरी मच गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई है।

यह दर्दनाक हादसा रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे 30 के अकलघरिया गांव के पास, चिल्फी थाना क्षेत्र में हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, बोलेरो कोलकाता से मध्यप्रदेश की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रहे ट्रक से इसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 5 लोग घायल हो गए।

घायलों को तुरंत डायल 112 की मदद से बोड़ला सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

ODISHA LANDSLIDE: भूस्खलन से 7 की मौत, 6 लोग लापता

ODISHA LANDSLIDE: 7 dead, 6 missing     ODISHA LANDSLIDE: ओडिशा के...

DRDO MISSILE PRALAY:प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण हुआ सफल

DRDO MISSILE PRALAY: Test of 'Pralay' ballistic missile successful       DRDO...