Trending Nowशहर एवं राज्य

CG BREAKING : मंत्रालयों में वर्षों से अटैच कर्मचारियों की सेवाएं होंगी खत्म, तीन दिन में मांगी गई सूची

CG BREAKING: Services of employees attached to ministries for years will be terminated, list sought in three days

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्रालयों और संचालनालयों में वर्षों से अटैचमेंट पर तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि वे तीन दिनों के भीतर अटैचमेंट पर कार्यरत नियमित, संविदा और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की सूची अनिवार्य रूप से भेजें। यह निर्देश अवर सचिव मनराखन भूआर्य द्वारा जारी किया गया है।

सूत्रों की मानें तो सिर्फ मंत्रालय में ही 500 से अधिक कर्मचारी वर्षों से अटैच होकर काम कर रहे हैं। इनमें कई ऐसे कर्मचारी भी शामिल हैं, जो लंबे समय से एक ही विभाग में पदस्थ हैं और स्थानांतरण के सामान्य नियमों से बाहर हो गए हैं। इस वजह से प्रशासनिक असंतुलन, जवाबदेही की कमी और कार्यकुशलता पर सवाल उठते रहे हैं।

आदेश में क्या लिखा –

3 दिन की डेडलाइन : सभी विभागों से अटैच अधिकारियों/कर्मचारियों की सूची 3 दिन में मांगी गई है।

सभी श्रेणियां शामिल : आदेश में नियमित, संविदा और दैनिक वेतनभोगी सभी श्रेणियों को कवर किया गया है।

कार्रवाई के संकेत : आदेश का उल्लंघन करने वाले विभागों या अधिकारियों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई तय मानी जा रही है।

सभी कार्यालयों में लागू : यह आदेश मंत्रालय, संचालनालय और अन्य विभागीय कार्यालयों में प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा।

सरकार का उद्देश्य –

राज्य सरकार का उद्देश्य इस आदेश के जरिए विभागीय पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ाना है। वर्षों से अटैच कर्मचारियों की वजह से न केवल संगठनात्मक संतुलन बिगड़ा था, बल्कि अन्य कर्मचारियों के लिए अवसर भी सीमित हो रहे थे।

प्रशासनिक हलकों में हलचल –

इस आदेश के बाद मंत्रालय में हलचल तेज हो गई है। लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे कर्मचारियों को अब अपने मूल पदस्थापना स्थल पर लौटना पड़ सकता है। यह कदम छत्तीसगढ़ सरकार की पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था की दिशा में बड़ा और निर्णायक माना जा रहा है।

 

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: