RAIGARH MOTHER DAUGHTER : रायगढ़ में मां-बेटी की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 48 घंटों में सुलझाया मामला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIGARH MOTHER DAUGHTER : Murder of mother-daughter revealed in Raigarh, accused arrested, police solved the case in 48 hours

रायगढ़। RAIGARH MOTHER DAUGHTER पुसौर थाना क्षेत्र के संवरा पारा में हुई मां-बेटी की हत्या का मामला पुलिस ने केवल 48 घंटों में सुलझा लिया। पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला और बिलासपुर रेंज के आईजीपी द्वारा एसपी रायगढ़ दिव्यांग पटेल को शीघ्र जांच के आदेश दिए थे, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर तेजी से कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार किया।

15 अप्रैल 2025 को पुसौर के संवरा पारा में भरत घोबा के निर्माणाधीन मकान से महिला उर्मिला संवरा (50 वर्ष) और उसकी बेटी पूर्णिमा संवरा (24 वर्ष) के शव बरामद हुए थे। इस सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स और तकनीकी जांच से आरोपी की पहचान की।

RAIGARH MOTHER DAUGHTER आरोपी शुभम सेठ (20 वर्ष), जो मृतिका के घर के पास किराना दुकान चलाता था, ने अपने अपराध को स्वीकार करते हुए बताया कि दोनों के बीच आपसी विवाद के बाद उसने यह हत्या की योजना बनाई थी। शुभम ने 14 अप्रैल की रात पूर्णिमा पर ताबड़तोड़ हमला किया और मां उर्मिला का भी मर्डर किया। बाद में दोनों शवों को निर्माणाधीन मकान में छिपा दिया और खुद ट्रेन से रायपुर भाग गया।

RAIGARH MOTHER DAUGHTER पुलिस ने आरोपी शुभम सेठ के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त खून से सने कपड़े, लकड़ी का खुरा और क्रिकेट बैट बरामद किए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और रिमांड पर भेज दिया गया है।

RAIGARH MOTHER DAUGHTER वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन और पुलिस टीम की सतत मेहनत ने इस जघन्य हत्या का पर्दाफाश किया और पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ते हुए मजबूत सबूत अदालत तक पहुंचाए। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH CRIME : SI पत्नी की मिली लाश

CHHATTISGARH CRIME : SI's wife's body found बिलासपुर। बलौदाबाजार यातायात...

BILASPUR HEAVY RAIN : 20 साल बाद डूबा बिलासपुर!

BILASPUR HEAVY RAIN : Bilaspur submerged after 20 years! बिलासपुर।...

SOMNATH SWABHIMAN YATRA : छत्तीसगढ़ का तीर्थ यात्री गायब!

SOMNATH SWABHIMAN YATRA : Chhattisgarh pilgrim disappears! अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ सरकार...