Big action by Municipal Corporation: राजधानी में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का चला बुलडोजर, 20 साल पुरानी दुकानों को किया जमींदोज

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Big action by Municipal Corporation: रायपुर। राजधानी रायपुर में नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए गुरुवार को पंडरी स्थित केनाल रोड के मुहाने पर बड़ी कार्रवाई की। निगम की टीम ने यहां सड़क किनारे बनी 15 से ज्यादा दुकानों को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के तहत जमींदोज कर दिया। इससे पहले मौदहापारा क्षेत्र में भी ऐसी ही कार्रवाई की गई थी।

Big action by Municipal Corporation: तोड़ी गई दुकानों में बिरयानी, जूते-चप्पल, ठेले और गुमटी जैसे छोटे व्यापार शामिल थे। ये दुकानें बीते 20 वर्षों से स्थानीय लोगों की जरूरतें पूरी कर रही थीं और लोगों के बीच किफायती व स्वादिष्ट खाने के लिए जानी जाती थीं। दुकानदारों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम ने किसी भी प्रकार की पूर्व सूचना दिए बिना अचानक कार्रवाई की, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर संकट आ गया है।

Big action by Municipal Corporation: दुकानदारों का कहना है कि इन दुकानों से किसी को कोई असुविधा नहीं होती थी और ये छोटे व्यवसाय उनकी आजीविका का एकमात्र साधन थे। वहीं, नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि ये दुकानें मुख्य सड़क के बहुत पास थीं और इससे यातायात बाधित हो रहा था। कार्रवाई का मकसद ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाना और सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करना है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH CRIME : SI पत्नी की मिली लाश

CHHATTISGARH CRIME : SI's wife's body found बिलासपुर। बलौदाबाजार यातायात...

BILASPUR HEAVY RAIN : 20 साल बाद डूबा बिलासपुर!

BILASPUR HEAVY RAIN : Bilaspur submerged after 20 years! बिलासपुर।...

SOMNATH SWABHIMAN YATRA : छत्तीसगढ़ का तीर्थ यात्री गायब!

SOMNATH SWABHIMAN YATRA : Chhattisgarh pilgrim disappears! अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ सरकार...